Breaking NewsNational

जबलपुर में कैसे पलटी बोट? क्रूज के कप्तान ने बताई सारी बात

Jabalpur के बरगी डैम में जो क्रूज बोट हादसे का शिकार हुई, उसके सेलर ने बताया कि मौसम खराब होने के अलर्ट के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। जब वह बोट लेकर किनारे से गहरे पानी की ओर गए तब मौसम ठीक था। जानें सेलर ने और क्या-क्या बताया।

Jabalpur Boat Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में जो क्रूज नाव पलटी है, उसके सेलर महेश पटेल सामने आ गए हैं और उन्होंने बताया कि बरगी डैम में क्रूज बोट पलटने का हादसा कैसे हुआ था। क्रूज सेलर महेश पटेल ने बताया कि जब मैं डैम के किनारे से क्रूज बोट लेकर रवाना हुआ था, तब कोई आंधी-तूफान जैसा मौसम नहीं था; बस हल्की सी हवा चल रही थी। हालांकि, जब लौटने का वक्त आया, तो हवा तेज हो गई। इसलिए सभी को Life Jacket दी गई थीं। लेकिन अचानक, हवा और भी तेज हो गई। हमने क्रूज बोट को किनारे पर लंगर डालने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा की वजह से लाख कोशिश करने पर भी ऐसा नहीं हो पाया।

देने के बावजूद कुछ लोगों ने नहीं पहनी लाइफ जैकेट

उन्होंने आगे कहा कि सभी लोगों को लाइफ जैकेट दी गई थीं, लेकिन कुछ लोग नाच रहे थे और उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। फिर अचानक, क्रूज बोट में पानी भर गया और मैं उस समय किसी भी किनारे पर लंगर नहीं डाल पाया। आखिरकार बोट वह पलट गई। तब हम किनारे से 50-60 मीटर दूर थे।

Advertisements
Ad 27

बार-बार आंखों के सामने आ रहे वे सीन

सेलर महेश पटेल बोले कि पिछले 3 दिन से मैंने कुछ नहीं खाया है। वे सारे सीन मेरी आंखों के सामने बार-बार आ रहे हैं। मुझे नींद तक नहीं आ रही है। मुझे इसका काफी अफसोस है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि किसी को भी इस प्रकार की स्थिति का सामना न करना पड़े। क्रूज बोट का रखरखाव हर सोमवार को किया जाता है।

मौसम की चेतावनी के बारे में नहीं थी जानकारी

वहीं, घटना के वक्त मौसम की चेतावनी के बारे में पूछे जाने पर, सेलर महेश पटेल कहते हैं कि मुझे मौसम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। मेरी नाव किसी चीज से नहीं टकराई थी। मैंने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया लेकिन नाव पलटने से नहीं रोक पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button