Breaking NewsUttarakhand

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर हुआ इज़ाफा, देहरादून में आज से नई कीमतें लागू

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

देहरादून। सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद देहरादून में ईंधन की नई कीमतें लागू हो गई हैं। पेट्रोल के दाम में 2.55 रु प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 100.50 रु प्रति लीटर पहुंच गई।

वहीं डीजल 2.72 रु प्रति लीटर महंगा होकर 95.90 रु प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा एक्सपी 95 पेट्रोल की कीमत भी बढ़कर ₹108.93 प्रति लीटर हो गई है। नई दरों का असर आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है।

Advertisements
Ad 28

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button