Breaking NewsUttarakhand

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ग्रामीण और कृषि विकास के प्रबल समर्थक देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी वंचितों के उत्थान, किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत की प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘समृद्ध गांव’ और ‘सशक्त किसान’ के लिए आजीवन समर्पित रहे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ स्व. चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। भारत के किसान हितों के सच्चे प्रहरी, ग्रामीण भारत की आवाज, चरण सिंह जी का योगदान राष्ट्र सदा स्मरण रखेगा।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ग्रामीण और कृषि विकास के प्रबल समर्थक देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी वंचितों के उत्थान, किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत की प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार उनके दिखाए मार्ग पर सतत आगे बढ़ रही है। कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने में आपके द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button