Breaking NewsUttarakhand
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी
इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में सहभागिता भी की।

नई दिल्ली-देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर पीएम मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में सहभागिता भी की।