Breaking NewsUttarakhand

MDDA की बड़ी कार्रवाई, पित्थूवाला खुर्द में अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शिमला बाईपास स्थित पित्थूवाला खुर्द में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए गुरुवार को शिमला बाईपास स्थित पित्थूवाला खुर्द में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने लगभग एक बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।

एमडीडीए के अनुसार पित्थूवाला खुर्द क्षेत्र में सुभाष कश्यप द्वारा बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और बिना स्वीकृत ले-आउट के भूमि विकास किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि नियमों को दरकिनार कर प्लाटिंग विकसित की जा रही है।

इसके बाद प्राधिकरण ने नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण का कहना है कि अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत कालोनियां न केवल शहरी नियोजन को प्रभावित करती हैं, बल्कि भविष्य में सड़क, पेयजल, सीवर और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में भी बड़ी बाधा बनती हैं। इसी कारण ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अवैध कालोनियों पर सख्त रुख: तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को नियमों की अनदेखी कर भूमि विकास करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भूखंड या संपत्ति में निवेश करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति और प्राधिकरण की स्वीकृतियों की जांच अवश्य कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button