Breaking NewsUttarakhand
नीट की तैयारी कर रही युवती ने लगाई फांसी, असफलता मिलने से थी हताश
नीट परीक्षा की तैयारी में लगी एक युवती ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा है।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में 23 वर्षीय रिया कुमारी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान जे दी। रिया कुमारी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने से युवती के हताश होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।




