Breaking NewsNational

हार नहीं पचा पा रहीं ममता बनर्जी, नतीजे को हाईकोर्ट में दी चुनौती

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर मिली हार का गम ममता बनर्जी भूल नहीं पा रही हैं। यही वजह से है अब ममता बनर्जी ने भवानीपुर चुनाव के नतीजे को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। यहां की भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता को बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। हालांकि विधानसभा चुनाव में अपनी हार को ममता बनर्जी पचा नहीं पा रही हैं। अब ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव के नतीजे को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है।

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया

बता दें पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनकी ही सीट पर 15,105 वोटों के अंतर से हराया था। TMC सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी नतीजे को चुनौती देने वाली याचिका की पुष्टि करने के लिए हाई कोर्ट की रजिस्ट्री गई थीं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 4 मई को हुई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद, शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने।

कैसा रहा था भवानीपुर का रिजल्ट

बता दें कि भवानीपुर विधानसभा सीट, ममता बनर्जी का गढ़ कही जाती थी। यहां से ममता बनर्जी पहले भी चुनाव जीत चुकी थीं। ऐसे में भवानीपुर से हार टीएमसी और ममता बनर्जी दोनों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यही वजह से है ममता बनर्जी भवानीपुर की हार को नहीं पचा पा रही हैं। भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी को 73 हजार 917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को महज 58 हजार 812 मतों के साथ संतोष करना पड़ा। भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की सीधी टक्कर थी, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि तीसरे और चौथे नंबर के उम्मीदवार को यहां सिर्फ 3,556 और 1,257 वोट ही मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button