देहरादून : उत्तराखंड की शान गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को यूथ आइकॉन “जनश्री” सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही देश के प्रसिद्ध गीतकार साहित्यकार और लेखक प्रसून जोशी समेत कई अन्य प्रतिभाओं को इस वर्ष का “यूथ आइकॉन” अवार्ड दिया जाएगा।
ऐसे ही कई बेमिसाल हीरो को आगामी 15 अक्टूबर को देवभूमि में देहरादून में सम्मानित कर देश और दुनिया की जनता से रूबरू कराया जाएगा।
यूथ आइकॉन वाई. आई. नेशनल अवार्ड 2017 को लेकर देहरादून स्थित सीएमआई के कॉन्फ्रेंस हॉल में यूथ आइकॉन कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई । जिसमें इस वर्ष आयोजन की तिथि का भी ऐलान कर दिया गया है । बैठक में संस्था के संस्थापक निदेशक शशि भूषण मैठाणी ने सबसे पहले 40 सदस्यों वाली कोर कमेटी के सामने 2017 के नेशनल अवार्ड की विस्तार से रूपरेखा रखी जिसमें उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से दिया जाने वाला यह एकमात्र राष्ट्रीय सम्मान अब देशभर में चर्चित है ।
मैठाणी ने बताया कि बीते वर्ष कुल 372 लोगों के प्रस्ताव देशभर से कमेटी को मिले थे जबकि इस बार 424 प्रस्ताव प्राप्त हुए । जिसमें से महज 53 नामों को ही अब कोर कमेटी में रखा जा रहा है फिर महज 20 नामों को ही कोर कमेटी द्वारा वर्ष 2017 के अवार्ड हेतु फाइनल किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि पहली “जनश्री सम्मान” शुरू किया जा रहा है। लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी का पहला जनश्री सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी, महाराष्ट्र के रोड साइड सिंगर केशवलाल बघरिया, हैदराबाद के 12 वर्षीया राजू,अभिनेत्री मेघना मालिक को यूथ आइकन अवार्ड प्रदान किया जाएगा।
Advertisements
Read Next
February 18, 2026
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने रामकृष्ण परमहंस एवं चैतन्य महाप्रभु की जयंती पर किया नमन
February 17, 2026
होली की तिथि पर भी असमंजस, जानें कब मनाया जाएगा पर्व
February 17, 2026
जनसैलाब को देख गदगद हुए कांग्रेसी, नेताओं ने संबोधन से ज्यादा कूच को दी तवज्जो
February 17, 2026
हड़ताल करने पर होगी कार्रवाई, सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में लगाई एस्मा
February 17, 2026
सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित दौड़ का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ
February 17, 2026
महान स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन : वंशिका सोनकर
February 17, 2026
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर कोटिशः वंदन : डॉ. अभिनव कपूर
February 16, 2026
बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनेगी उत्तराखंड सरकार, योजना का ड्राफ्ट हो रहा तैयार
February 16, 2026
बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद डीजीपी के निर्देश, शुरू होगा सख्त सत्यापन अभियान
February 16, 2026
उत्तराखंड में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Back to top button