Breaking NewsNational

झारखंड में राहुल गांधी के साथ हो गया खेला, पूरी खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान

झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूजा-अर्चना की है। इस दौरान वह पारंपरिक वेश-भूषा में भी नजर आए। राहुल द्वारा की जाने वाली पूजा अर्चना की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

देवघर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की है। लेकिन जब वह मंदिर से बाहर निकले तो उन्हें एक असहज करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। राहुल के मंदिर से बाहर आने पर मोदी-मोदी के नारे लगे। इस दौरान लोगों ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल राहुल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21वें दिन (शनिवार) झारखंड के देवघर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा की लेकिन जब बाहर निकले तो वहां मौजूद लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। हालांकि राहुल गांधी शाम को देवघर से धनबाद के लिए निकल गए। इससे पहले राहुल ने सरकंडा में जनता से बात की। उन्होंने बीजेपी और RSS पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी पर अरबपतियों का कर्ज माफ करने का भी आरोप लगाया।

Advertisements
Ad 13

झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश: राहुल

राहुल ने कहा कि झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश हो रही है। राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई BJP-RSS के लोगों के दिल में भरी नफरत और डर के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हम मोहब्बत की दुकान खोलने झारखंड आए हैं। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सबको जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button