Breaking NewsEntertainment

राज कपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, लगा सितारों का जमावड़ा

शनिवार को राज कपूर की 100वीं जयंती मुंबई में मनाई गई। इस मौके पर फिल्मी सितारों का यहां जमावड़ा रहा। करीना कपूर से लेकर रेखा और तमाम सितारे इस ईवेंट में शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहीं।

मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, अमोल पालेकर, शर्मिला टैगोर और माधुरी दीक्षित नेने से लेकर दिव्येंदु तक पीढ़ी दर पीढ़ी फिल्म जगत के सभी कलाकार अभिनेता एवं दूरदर्शी फिल्मकार राज कपूर का सम्मान करते हैं। शनिवार को महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर की जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। उन्होंने 40 साल के अपने शानदार करियर के दौरान ‘आवारा’, ‘बरसात’, ‘श्री 420’, ‘संगम’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी कई यादगार फिल्में बनाईं। वर्ष 1988 में उनकी मृत्यु हो गई थी। राज कपूर की भव्य और व्यापक कथाओं के विपरीत समानांतर सिनेमा में मध्यवर्गीय नायक की भूमिका निभाने वाले अमोल पालेकर ने कहा कि वह करियर के शुरुआती चरण में अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के काम की प्रशंसा करते हैं। अमोल पालेकर ने कहा, ‘‘हम केवल एक बार मिले, बहुत कम समय के लिए लेकिन उसके बाद कभी नहीं। लेकिन, मैं राज कपूर के शुरुआती दौर की खास तौर पर प्रशंसा करता हूं। उन्होंने एक अलग तरह से एक आम आदमी का किरदार निभाया, एक ऐसा आदमी जो लड़खड़ाता है और गलतियां करता है।’’

पालेकर (80) ने कहा, ‘‘उनकी शुरुआती फ़िल्में वैसी ही थीं जैसी आज वामपंथी सोच के तौर पर देखी जाती हैं। वे सभी फ़िल्में एक आम आदमी की हैं, एक शोषित व्यक्ति जो आलोचना कर रहा है, व्यवस्था के बारे में टिप्पणी कर रहा है। ऐसे थे राज कपूर।’’ शर्मिला टैगोर ने ‘अभिनय को एक अद्भुत पेशा’ बनाने का श्रेय राज कपूर और दिलीप कुमार को दिया। टैगोर ने कहा, ‘‘दिलीप कुमार और राज कपूर से लेकर इन सभी ने सिनेमा में अपना योगदान दिया है। हम सभी अपने महापुरुषों के बहुत आभारी हैं। राज कपूर की सभी फ़िल्में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इन्हें देखेंगे।’’ माधुरी दीक्षित ने राज कपूर को एक जुनूनी और दूरदर्शी फिल्मकार के रूप में वर्णित किया, जो महान सिनेमा बनाने के लिए असाधारण दूरी तक जाने को तैयार थे। माधुरी ने कहा, ‘‘राज जी एक बहुत ही जुनूनी फिल्मकार थे। मैंने सुना है कि वह एक खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए सेट बनाने या जो कुछ भी कर सकते थे, उसे करने के लिए अपना घर गिरवी रख देते थे या अपना घर तक बेच देते थे।’’

Advertisements
Ad 13

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर राज कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। धर्मेंद्र (89) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रिय राज साहब, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम आपको बहुत याद करते हैं! आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।’’ अनिल कपूर ने कहा कि राज कपूर का जन्मदिन न केवल उनके लिए बल्कि पूरे भारतीय फिल्म जगत के लिए विशेष है। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से विशेष पहचान बनाने वाले अभिनेता दिव्येंदु ने कहा कि कपूर ‘भारतीय सिनेमा के लेखक’ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button