Breaking NewsUttarakhand

तायक्वोंडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अर्नव कम्बोज के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने अपनी शुभकामनाएं खिलाड़ी और उनके परिवार को दीं। सभी ने अपने विचार रखे और बच्चों को खेल की ओर अपनी रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

देहरादून। चौथा माउंट एवरेस्ट अंतर्राष्ट्रीय तायक्वोंडो चैंपियनशिप 19 और 20 फरवरी 2026 को काठमांडू, नेपाल में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में देहरादून, उत्तराखंड के निवासी अर्नव कम्बोज ने कांस्य पदक जीता। उनके सम्मान में 26 फरवरी को एस्थान कम्युनिटी हॉल, टिहरी नगर, टीएचडीसी कॉलोनी बंगाली कोठी देहरादून में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके कोच दीपक शर्मा, कॉलोनी के अध्यक्ष एम.एन. नौटियाल, राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर मीडिया प्रभारी श्रेय डंगवाल, राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर सचिव और राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता अजय कृ. वर्मा, शिक्षा क्षेत्र से दीपा जोशी, शिक्षा रत्न, प्रिंसिपल जी.आर.डी. अकादमी प्रेम नगर डॉ. अभिनव कपूर और अमर उजाला के प्रिंट मीडिया हैंडलर अमित राणा ने खिलाड़ी को सम्मानित किया।

Advertisements
Ad 26

इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने अपनी शुभकामनाएं खिलाड़ी और उनके परिवार को दीं। सभी ने अपने विचार रखे और बच्चों को खेल की ओर अपनी रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने बच्चों को शिक्षा और खेल में अपनी रुचि बढ़ाने और देश को आगे ले जाने की बात कही। कॉलोनी के अध्यक्ष एम.एन. नौटियाल ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर मीडिया प्रभारी श्रेय डंगवाल ने शिक्षकों और उनकी मेहनत का प्रोत्साहन किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर सचिव ने तायक्वोंडो खेल और उसके इतिहास के बारे में बताया।

अमर उजाला के प्रिंट मीडिया हैंडलर अमित राणा ने बच्चों को और मेहनत करने के लिए कहा और बताया कि खेल हमारी जिंदगी में कैसे बदलाव लाता है और हमारे रहने और बात करने का तरीका कैसे बदलता है। अध्यापिका ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और देश का नाम रोशन करने का हौसला दिया। शिक्षक दीपक शर्मा जी ने बच्चों को तायक्वोंडो खेल से जुड़ने के लिए कहा और कई बच्चों को मुफ्त में प्रशिक्षण देने की बात कही। सभी उपस्थित अभिभावकों और संरक्षकों ने भी हमारे प्रदेश के खिलाड़ी को बधाई दी और अर्नव कम्बोज की माता पूजा कम्बोज ने भी अपने पुत्र की मेहनत और उसकी लगन को प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button