Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून मच्छी बाजार में आज सोमवार सुबह एक युवती की बेहरमी से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहरादून। राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार,  मन्नूगंज में एक युवती की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया। युवती 23 वर्ष की थी जिसका नाम गुन्नू था। वह घर के बाहर से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आया एक युवक उससे बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान उसने चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया। गुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।

सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती की बेरहमी से हत्या की वारदात से आसपास सनसनी फैल गई। बाजार के पास गली में युवक आकाश कुमार द्वारा युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया।

Advertisements
Ad 26

युवती को उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button