Breaking NewsEntertainment

आशा को मिलेगा यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड

मुम्बई। प्रख्यात पार्श्व गायिका आशा भोसले को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यश चोपड़ा मेमोरियल पुरस्कार से नवाजा जायेगा। 84 वर्षीय आशा भोसले लगभग सात दशकों से गाने गा रही है और उन्होंने 20 विभिन्न भाषाओं में 11 हजार से अधिक गीत गाये है।

Advertisements
Ad 13
 ज्यूरी ने यहां इस महान गायिका को इस पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा की। ज्यूरी के सदस्यों में स्व. यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा, फिल्म निर्माता बोनी कपूर, निर्देशक मधुर भंडारकर, गायिका अलका यागनिक, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी, स्क्रिप्ट राइटर हनी ईरानी और अनु तथा शशि रंजन शामिल थे। आशा को 16 फरवरी को यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव मुख्य अतिथि होंगे।
उनसे पहले उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, रेखा और शाहरुख खान को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपये की नकद राशि भी दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button