Breaking NewsEntertainment

अब इस फ़िल्म में नज़र आएगी बॉलीवुड की ये हॉट जोड़ी

मुंबई। कुछ समय पहले फिल्‍ममेकर करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्‍म ‘तख्‍त’ की स्‍टारकास्‍ट की घोषणा की थी। जब यह बात सामने आई कि फिल्‍म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे तो दोनों के फैंस यह जानकर काफी एक्‍साइटेड हुए थे।

हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फिल्‍म में एक-दूसरे के ऑपोजिट नहीं होंगे लेकिन उनके फैंस के लिए अब भी एक गुड न्‍यूज है। खबर है कि रणवीर-आलिया को एकसाथ एक नए प्रॉजेक्‍ट में लीड रोल्‍स में कास्‍ट किया जा सकता है।

Advertisements
Ad 26

फिलहाल, इसके अलावा इस फिल्‍म से जुड़ी और कोई डीटेल सामने नहीं आई है। इस बारे में बात करते हुए ऐक्‍टर के करीबी एक सूत्र ने बताया, ‘दोनों ऐक्टर्स को फिल्‍म के लिए लॉक किया गया है लेकिन इसके अलावा अभी फिल्‍म के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’

सूत्र ने आगे बताया, ‘फिल्‍म को कोई बड़ा बैनर प्रड्यूस करेगा।’ बता दें, रणवीर और आलिया की सिजलिंग केमिस्‍ट्री ‘गली बॉय’ में देखने को मिली थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button