Breaking NewsEntertainment

मौत की अफवाह पर अभिनेता मुकेश खन्ना ने कही ये बात

मुंबई। घर-घर में ‘शक्तिमान’ के नाम से मशहूर हुए मुकेश खन्ना इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें उड़ी है। इस खबर ने उनके फैंस को भी काफी हैरान किया है। मौत की अफवाह उड़ाने पर मुकेश खन्ना ने लोगों पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने अपनी सेहत के बारे में भी जानकारी दी है। मौत की अफवाह उड़ने के बाद एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें ऐसी खबरों का खंडन किया है। साथ ही फर्जी खबरें चलाने वालों की निंदा भी की है। मुकेश खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कहा,- ‘मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, पता नहीं कि किन लोगों ने ऐसी अफवाहें उड़ाई हैं। मैं बिल्कुल ठीक हूं और जब आप लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं तो मुझे क्या हो सकता है। मेरे बारे में अफवाह फैला देते है। यही दिक्कत है सोशल मीडिया की। सभी का बहुत बहुत शुक्रिया मेरी इतनी चिंता करने के लिए। मुझे कई लोगों के फोन आ रहे हैं। आप सभी का शुक्रिया।’

Advertisements
Ad 13

वीडियो के अलावा मुकेश खन्ना ने एक पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को पकड़कर मारने की बात कही है। मुकेश खन्ना ने पोस्ट में लिखा,- ‘मैं पूरी तरह से ठीक हूं, यह अफवाह फैलाने वाले किलेश के बाशिंदे होते हैं। इनको पकड़ कर मारना चाहिए, आप सब की दुआ से और भगवान की दया से मैं स्वस्थ हूं, ख्याल रखें।’

बता दें कि मुकेश खन्ना कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपने शानदार अभियन की छाप छोड़ चुके हैं। लेकिन, उन्हें असली पहचान ‘शक्तिमान’ और पौराणिक सीरियल ‘महाभारत’ से मिली थी। ‘महाभारत’ में उन्होंने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button