Breaking NewsNationalSports

धोनी के बाद अब सुरेश रैना ने भी की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया। रैना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी बात की जानकारी दी है। रैना ने यह घोषणा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के कुछ देर बाद किया। इससे पहले धोनी ने भी इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास की जानकारी दी थी।
20200815_211733

रैना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”यह कुछ भी नहीं था लेकिन धोनी आपके साथ खेलने का मैंने बहुत लुफ्त उठाया। मुझे इस बात का गर्व है। मैंने आपके राह पर चलने का फैसला किया। थैंक यू इंडिया, जय हिंद।”

Advertisements
Ad 13

आपको बता दें कि रैना लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने कई बार वापसी की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके लिए रैना कड़ी मेहनत भी करते थे।

वहीं रैना धोनी और बाकी अन्य खिलाड़ियों के साथ सीएसके के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई गए हैं। यहां से इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए यूएई रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button