Breaking NewsNational

हिमाचल के मनाली में बर्फबारी के बाद तापमान में आयी गिरावट, मौसम हुआ सुहाना

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आयी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मौसम सुहाना हो गया है। सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में भी लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में बीते गुरुवार से ही हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही। मौसम विभाग ने शनिवार को शिमला में आंधी चलने के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 24 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना बताई है।

प्रदेश में गुरुवार को रोहतांग दर्रे सहित चोटियों पर बर्फबारी हुई। दोपहर बाद रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा, धुंधी, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लदाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा और नीलकंठ की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई। वहीं शुक्रवार को भी शिंकुला, बारालाचा व रोहतांग दर्रे में हल्की बर्फबारी हुई। अन्य क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे पर बारिश नहीं हुई।

Advertisements
Ad 13

शुक्रवार को चोटियों पर बर्फबारी से धर्मशाला में तापमान में 6.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि इसके बाद पालमपुर में 5.7 और शिमला में 5.4 डिग्री की गिरवाट दर्ज की गई। हमीरपुर में सबसे अधिक तापमान में वृद्धि 3.2 दर्ज की गई। जबकि अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button