Breaking NewsUttarakhand

समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है अजय सोनकर ने

बीते कईं वर्षों से जनसेवा के कार्य कर रहे अजय सोनकर का कहना है कि वे भी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने जीवन में गरीबी और संघर्ष को बहुत नज़दीक से देखा व महसूस किया है। यही वजह है कि किसी भी व्यक्ति को तक़लीफ़ में देखकर उनका मन पसीज़ जाता है और तत्काल वे मदद करने को तैयार हो जाते हैं।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे आज एक सच्चे जनसेवी के तौर पर पहचाने जाते हैं। उनका कहना है कि समाज सेवा के कार्य कर उनके मन को सुकून प्राप्त होता है।

बीते कईं वर्षों से जनसेवा के कार्य कर रहे अजय सोनकर का कहना है कि वे भी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने जीवन में गरीबी और संघर्ष को बहुत नज़दीक से देखा व महसूस किया है। यही वजह है कि किसी भी व्यक्ति को तक़लीफ़ में देखकर उनका मन पसीज़ जाता है और तत्काल वे मदद करने को तैयार हो जाते हैं।

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि माता-पिता से मिले संस्कार एवं उनसे प्रेरणा लेकर ही वे समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़े और लोगों की मदद करने लगे। घोंचू भाई ने कहा कि समाजसेवा के कार्यों को बढ़-चढ़कर कर सकें, इसीलिए वे राजनीति में आए और पार्षद का चुनाव लड़ा। अपने वार्ड से लगातार दो बार पार्षद रह चुके अजय सोनकर ने अपने क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य करवाएं हैं। पूर्व पार्षद घोंचू भाई आज भी क्षेत्र में विकास कार्य करने एवं क्षेत्र वासियों की समस्याओं को दूर करने के प्रयासों में जुटे रहते हैं। यही वजह है कि वे प्रसिद्ध जनसेवी के साथ ही लोकप्रिय नेता के रूप में भी पहचाने जाते हैं।

Advertisements
Ad 13

अजय सोनकर पार्षद पद पर न रहते हुए आज भी अपने वार्ड में विकास करवाने की कोशिशें करते नज़र आते हैं। क्षेत्रीय विधायक खजान दास और देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा के सहयोग से उन्होंने हाल ही में वार्ड संख्या 18 में कईं महत्वपूर्ण कार्य करवाए जिसकी क्षेत्रवासी पिछले काफी समय से मांग कर रहे थे।

क्षेत्र की जनता का कहना है कि मौजूदा पार्षद ने कभी उनकी तकलीफों को जानने का प्रयास तक नहीं किया, जबकि अजय सोनकर आधी रात को भी लोगों की मदद के लिए चले आते हैं। उनकी यही ईमानदार कार्यशैली उन्हें आमजन के बीच लोकप्रिय बनाये हुए है। कहना न होगा कि क्षेत्रवासी फिर से उन्हें अपने पार्षद के रूप में देखना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button