भाजपा की मजबूती के लिए विशेषतौर पर कार्य कर रहे हैं अजय सोनकर
अजय सोनकर की लगन, मेहनत एवं पार्टी के प्रति उनके समर्पण भाव को देख संगठन द्वारा उन्हें करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

देहरादून। वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने अपने क्षेत्र में बीजेपी संगठन की मजबूती के लिए विशेष तौर पर कार्य किया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर का कहना है कि कांग्रेस में मतभेद के चलते कुछ वर्ष पूर्व वे पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। तभी से वे अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के कार्य में जुट गए थे। राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत बनवाने के लिए उन्होंने अपने स्तर से हर संभव प्रयास किया।
वर्ष 2022 में उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी खजान दास को भारी मतों से जीत दिलवाने में अजय सोनकर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फलस्वरूप इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला क्षेत्र से अधिकांश वोट भाजपा की झोली में गए और खजान दास राजपुर रोड सीट पर भारी बहुमत से विजयी हुए।
यही नहीं बीते दिनों हुए नगर निकाय चुनाव में देहरादून नगर निगम के मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के चुनाव प्रचार में भी अजय सोनकर ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर कईं जनसभाएं एवं जनसंपर्क कर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के लिए वोट मांगे और इस क्षेत्र से उन्हें भारी वोट दिलवाने में सहयोग प्रदान किया।
अजय सोनकर की लगन, मेहनत एवं पार्टी के प्रति उनके समर्पण भाव को देख संगठन द्वारा उन्हें करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद उनका जोश दुगना हो गया व उनके कार्यों में और तेजी आ गई। अजय सोनकर की बढ़ती लोकप्रियता के चलते उनके समर्थन में भारी संख्या में क्षेत्र के युवा भी भाजपा का दामन थाम रहे हैं।