Breaking NewsUttarakhand

बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला

देहरादून। हरिद्वार बाईपास पर तेज़ गति से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने एक स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को 3 बजे के करीब थाना नेहरु कॉलोनी को सूचना मिली कि हरिद्वार बाईपास रोड पर राधास्वामी सत्संग भवन के पास एक ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूटर सवार युवक की मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और ट्रक संख्या HR 38 T 1397 को कब्जे में लेकर उसके चालक चिरोंजी लाल को हिरासत में लिया गया।

Advertisements
Ad 29

पूछताछ में ट्रक चालक द्वारा बताया गया कि उसके ट्रक का टायर फट गया था, जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे स्कूटी से टकरा गया। स्कूटी सवार युवक के संबंध में आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। उक्त स्कूटी से महेश कुमार पुत्र राम विशेष निवासी 5 शाह नगर देहरादून के नाम की आर.सी. बरामद हुई है। इसके आधार पर युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हेतु दून अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button