Breaking NewsUttarakhand

अखिल भारतीय हिन्दू क्रांतिदल ने उत्तराखण्ड में अपनी इकाई का किया विस्तार

देहरादून। अखिल भारतीय हिन्दू क्रांतिदल ने उत्तराखण्ड में अपनी इकाई का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर अपने पदाधिकारियों को मनोनित किया है। इस मनोनयन के अन्तर्गत क्रमशः संजय गर्ग को प्रदेश संरक्षक, अजय कुमार गुप्ता को प्रदेश संगठन महामंत्री, अर्जुन सैनी को प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा, सचिन जैन को प्रदेश प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी, श्रीमती पुष्पा प्रजापति को जिला संयोजक महिला मोर्चा परवादून एवं दीपक अरोड़ा को जिला संयोजक युवा मोर्चा देहरादून के अहम पदों की जिम्मेवारी सौपी।

Advertisements
Ad 13

इन महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन के साथ ही अखिल भारतीय हिन्दू क्रांतिदल के प्रदेश प्रभारी शशिकांत सिंघल एवं प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी पदाधिकारियों से दल को उत्तराखण्ड में मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। इस पर दल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए दी गई जिम्मेवारी का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button