Breaking NewsUttarakhand

अलर्ट: पहाड़ों में शीतलहर, मैदानों में घने कोहरे से होगी परेशानी

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद इस सप्ताह से शीतलहर और कोहरा सताने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में जहां शीतलहर की वॉर्निंग जारी की है। वहीं मैदानी जिलों में घना कोहरा आने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: मसूरी में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से स्कूटी सवार महिला की मौत

प्रदेश में रविवार को ठंडा दिन रहा। राजधानी में सुबह आंशिक बादल आए, लेकिन इसके बाद चटख धूप खिली। दून में दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ के ऊपर अब पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हो गया है। ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

Advertisements
Ad 13

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में हो रही बर्फ़बारी से पड़ रही कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। आने वाले पांच दिनों में बारिश की संभावना काफी कम है। लिहाजा, ज्यादातर जगहों पर शीतलहर और कोहरा ही परेशान करने वाला है। राजधानी में सोमवार की सुबह खुशनुमा धूप खिलेगी, लेकिन दोपहर के बाद आंशिक बादल आ सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button