Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के इन चार जनपदों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए राज्य के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यदि मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश के चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। चार अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

heavy rain

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की उम्मीद है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

heavy-rains-disrupt-life-in-nagpur

मौसम केंद्र निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तीव्र बौछारों के साथ भारी बारिश हो सकती है। बहरहाल सभी इलाकों में लोगों को एहतियात बरतने के संकेत दिये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button