Breaking NewsUttarakhand

शादाब शम्स बने भाजपा मीडिया समीति के सदस्य

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा उत्तराखण्ड में चुनाव संचालन के लिए विभिन्न समीतियों का गठन किया गया। जिसकी घोषणा शुक्रवार को सार्वजनिक की गई। इन समीतियों में प्रचार, विधि एवं परामर्श, आवास एवं वाहन, कार्यालय प्रबंधन, जनसभाएं, केन्द्रीय नेताओं के कार्यक्रम, कुमाऊं कार्यालय प्रबंधन ऐविएशन, मीडिया समीति, प्रशासन सम्पर्क, विधानसभावर मुद्दे एवं चुनाव आयोग जैसी समीतियां शामिल हैं।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में राज्य की अधिक से अधिक सीटों पर विजय हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कवायद के चलते भाजपा द्वारा खासतौर पर मीडिया समीति का गठन किया गया है जिससे पार्टी के उद्देश्य एवं प्रचार—प्रसार मीडिया द्वारा आम जनता तक पंहुच सके।

पार्टी द्वारा गठित की गई मीडिया समीति भाजपा के उसी प्रयास का एक हिस्सा है। पार्टी द्वारा गठित की गई मीडिया समीति में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता शादाब शम्स को सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा डॉ. देवेन्द्र भसीन, अजय सेतिया, स. बलजीत सिंह सोनी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, विशम्बर नाथ बजाज, गौरव पांडे सुरेश तिवारी, दीप्ती रावत एवं मधु भट्ट को मीडिया समीति का सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button