Breaking NewsEntertainment

अपने ‘आखिरी रास्ते’ पर निकली ‘चांदनी’

मुम्बई। फिल्म इंडस्ट्री की दमदार अभिनेत्री श्रीदेवी अपने आखिरी रास्ते पर निकल चुकी हैं। सफेद फूलों से सजे ट्रक पर उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है। उनका शव तिरंगे से लिपटा हुआ है। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान में होगा। इस वक्त उनके शव को मुंबई सेलिब्रेशन क्लब से सीधे श्मशान ले जाया जा रहा है।

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया दोपहर 3.30 बजे शुरू की जाएगी। उन्हें सफेद फूल पसंद थे इसलिए उनके ट्रक को सफेद फूलों से ही सजाया गया है। ट्रक के सामने श्रीदेवी की बहुत ही प्यारी तस्वीर लगाई गई है। ट्रक के साथ-साथ श्रीदेवी के फैन्स चल रहे हैं। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा के बाद ट्रक श्मशान पहुंचेगा। भीड़ काफी ज्यादा है इसलिए ट्रक की स्पीड ज्यादा तेज नहीं है।

 

Sridevi-last-journey

Live Updates:

– श्रीदेवी की शवयात्रा कुछ ही देर में जुहू स्थित सेल्फी प्वॉइंट पहुंचने वाली है। विले पार्ले श्मशान पहुंचने में श्रीदेवी की शवयात्रा को करीब डेढ़ घंटे का वक्त और लग सकता है, क्योंकि रास्ते में काफी भीड़ है। श्रीदेवी के फैन्स उनकी एक झलक पाने की कोशिश कर रहे हैं।

– सड़क के दोनों ओर श्रीदेवी के फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े हुए हैं। पुलिस उन्हें रास्ते से हटा रही है, ताकि सफेद फूलों से सजा ट्रक आगे जा सके। उनके फैन्स मोबाइल पर तस्वीरें ले रहे हैं।

Advertisements
Ad 13

– बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ ट्रक के साथ-साथ चल रही है। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के सामने जमा हुए थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर जगह पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

– श्रीदेवी का अंतिम सफर शुरू हो गया है। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है, उनका शव तिरंगे में लिपटा हुआ है। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फूलों से सजे इस ट्रक में बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और अनिल कपूर सवार हैं।

– श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहंच रही हैं। एक्टर राजकुमार राव, विवेक ओबेरॉय, डिंपल कपाड़िया ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीदेवी के साथ काम कर चुके दक्षिण भारत के सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

– दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, रेखा, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने भी श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी। – रवीना टंडन, मलाइका अरोड़ा खान, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, श्रद्धा कपूर, प्रेम चोपड़ा, सोहा अलि खान, आशुतोष राणा, अनु मलिक भी बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए सेलिब्रिटी स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे।

– डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, जैकी श्रॉफ, एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, हिमेश रेशमिया, मधुर भंडारकर, जॉन अब्राहम, नेहा धूपिया भी श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हैं। श्रीदेवी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए पुलिस भी पहुंची है। श्रीदेव पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री हैं इसलिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

– रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पोर्ट्स क्लब के अंदर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को एक ग्लास के बड़े से बॉक्स में बंद रखा गया है। उन्हें दुल्हन की तरह तैयार किया गया है। उनकी मांग भी भरी गई है। उन्हें श्रद्धांजलि देने जा रहे लोग उन्हें सफेद फूल अर्पित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button