Breaking NewsUttarakhand

‘अपने सपने संस्था’ ने फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंद लोगों को वितरित किये कम्बल

देहरादून। अपने सपने संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर आसमां के नीचे सडक के फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंद लोगों को कम्बल देकर नववर्ष मनाया। संस्था ने अपने सुभाषनगर स्थित कार्यलय से घंटाघर और फिर चकराता रोड़ से बल्लूपुर चौक तक 31 दिसम्बर की मध्य रात यह अभियान जारी रखा।

हर वर्ष नववर्ष पर रात्रि में अपने सपने संस्था के सदस्य अपना नववर्ष सड़क के फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंद लोगो को कम्बल प्रदान कर इस अंदाज में मनाते आ रहे है नया साल। यह कम्बल संस्था ने देहरादून के आम नागरिको के सहयोग से एकत्रित किये थे। इस अभियान को करने का उद्देश्य यही था की सभी लोगों को जीने का हक है एवं इस ठिठुरती सर्दी में एक भी व्यक्ति की ठंड से मृत्यु हम सब के लिए शर्मनाक है।

अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने जानकारी दी की हर वर्ष नए साल के मौके पर 31 को अर्धरात्रि के समय में आसमां के नीचे सड़क के फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंद लोगों को कम्बल देकर उनके दुख को बांटने का कार्य करती आ रही है।
संस्था का यह अभियान हो सकता है समाज के और लोगों को जागरूक करे जिससे कि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके।

Advertisements
Ad 13

साथ ही उन्होंने संस्था के सदस्यों का आभार प्रकट किया, जो हर वर्ष अपना नववर्ष इसी तरह अलग अंदाज में मना कर समाज के निराश्रित तबके की मदद करके करते है। उपसचिव विकास चौहान एवं संस्था प्रोजेक्ट प्रबंधक बद्री विशाल ने कम्बल भेंट करने वाले देहरादून के आम नागरिको का आभार प्रकट किया।

इस अभियान में अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव, उपसचिव विकास चौहान, प्रोजेक्ट प्रबन्धक बद्री विशाल, मयूर व अमन आदि शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button