Breaking NewsNational

अरुण जेटली की हालत स्थिर, मोदी-शाह समेत एम्स पहुंचे कई भाजपा नेता

नयी दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को धड़कन तेज होने और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें फिलहाल निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जेटली का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि जेटली (66) को सुबह करीब 10 बजे कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि वह आईसीयू में निगरानी में हैं। एंडोक्रायनोलॉजिस्ट, हृदयरोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। इसी साल मई में उपचार के लिए जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। पेशे से वकील जेटली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली पहली राजग सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisements
Ad 13

जेटली ने अपने स्वास्थ्य कारणों से 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले वर्ष 14 मई को जेटली का किडनी प्रतिरोपण हुआ था। अप्रैल 2018 से ही उन्होंने कार्यालय आना बंद कर दिया था और 23 अगस्त, 2018 को वित्त मंत्रालय में लौटे थे।

ताज़ा जानकारी के अनुसार एम्स में भर्ती अरुण जेटली की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। इसी बीच भारी संख्या में भाजपा के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता लगातार एम्स का रुख कर रहे हैं। अस्पताल के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत मीडिया का भारी जमावड़ा मौजूद है। हर कोई उनके कुशल होने की कामना कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button