मात्र 6 साल की उम्र में सिक्स पैक एब बनाने वाले इस बच्चे के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

तेहरान। मात्र 6 साल की उम्र में सिक्स पैक एब बनाने वाले आरत होसैनी की खूबियां हैं। ये इंस्टाग्राम स्टार और सॉकर प्लेयर होने के साथ जिम्नास्ट भी हैं। इन्हें अक्सर लोग लड़की समझ बैठते हैं। ईरान के बाबोल शहर में रहने वाले आरत अपने सिक्स पैक एब और सॉकर के कारण सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। जानिए, छोटी सी उम्र इतना नाम कमाने वाले लिटिल चैम्पियन की कहानी…



इंस्टाग्राम पर डेब्यू: आरत के पिता का कहना है कि बेटे में अनोखे टैलेंट को देखने के बाद आसपास के लोगों ने सलाह दी कि इंस्टाग्राम पर उसका एक पेज बनाना चाहिए। पेज बनने के बाद तेजी से लोगों ने उसे पसंद किया और लाखों फॉलोअर जुड़ गए।

आरोपों का सामना किया : आरत के पिता पर कई बार यह आरोप भी लगे कि वह अपने बेटे से पैसे कमाने के लिए ऐसा करा रहे हैं। जिसका उन्होंने जवाब दिया, उनका कहना है कि बेटा हमेशा से एथलेटिक्स एक्टिविटीज में एक्टिव रहा है। मैंने सिर्फ एक पिता के तौर पर उसकी उन चीजों में मदद की है जो वह करना चाहता है।
