Breaking NewsEntertainment

अक्षय कुमार सँग विवाद को लेकर कपिल शर्मा ने दिया बड़ा बयान

मुंबई। अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच मतभेद बढ़ने की खबरें लगातार आने लगी। इसके बाद कपिल ने सामने आकर जवाब दिया है। अब कपिल की बातों से साफ हो गया है कि अक्षय अपनी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में आएंगे या नहीं। हालांकि, इस खबर को सुनने के बाद बेचैन फैंस को थोड़ी राहत मिल सकती है।

कपिल ने मीडिया रिपोर्ट्स को पढ़ने के बाद देरी नहीं की और उसको लेकर सफाई देना सही समझा। हालांकि, कपिल ने यह तो साफ कर दिया कि अक्षय के साथ मतभेद हुआ और दूरी भी बढ़ी लेकिन अब सबकुछ पटरी पर आ चुका है। इसको लेकर कपिल ने ट्वीट भी किया है।

कपिल शर्मा ने ट्वीट करके बताया, ‘मेरे प्यारे दोस्तों, मैंने मीडिया की कई खबरें देखी-पढ़ीं, जो मेरे और अक्षय पाजी के बारे में थी। मैंने पाजी से बात कर ली है और सब सुलह हो गया है। सब मिस कम्यूनिकेशन था। अब सब ठीक हो गया है। हम बहुत जल्द मिलकर बच्चन पांडे का एपिसोड शूट करेंगे। वह मेरे बड़े भाई हैं और वह मुझसे कभी भी नाराज नहीं हो सकते। धन्यवाद।’

Advertisements
Ad 29

बता दें, अक्षय कुमार और सारा अली खान अपनी एक मूवी के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में गए थे। वहां पर कपिल और अक्षय के बीच राजनीतिक मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। फिर अक्षय ने उस कथित वीडियो को प्रसारित ना करने को कहा था। मगर वह वीडियो सामने आ गया था और वायरल भी हुआ था।

Related Articles

Back to top button