Breaking NewsNational

एटीएम में महिला के साथ मनचले ने की शर्मनाक हरकत, वीडियो बनता देख भागा

मुंबई। महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की खबरें तो जैसे आम बात हो गई है। ऐसा ही एक मामला मुंबई के मुलुंड इलाके में हुआ। दरअसल, रविवार (12 मई) को यहां एक शख्स ने एक महिला के साथ एटीएम बूथ के अंदर छेड़छाड़ की। महिला ने आरोपी का एक वीडियो ट्वीट भी किया। इस वीडियो में आरोपी पीड़ित महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए नजर आ रहा है। पीड़िता ने घटना की सूचना इलाके में गश्त लगा रही पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि मुंबई के मुलुंड इलाके में एक शख्स ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। महिला ने बताया कि उस समय रात के ढाई बज रहे थे। वह ऑटो रिक्शा वाले का भुगतान करने के लिए मुलुंड पूर्व के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। इस दौरान एक शख्स एटीएम के अंदर घुस आया और महिला की मदद करने के लिए कहने लगा। पीड़िता ने बताया कि बार-बार मना करने के बाद भी आरोपी उनकी मदद करने की जिद करता रहा। इसके बाद वह महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।

Advertisements
Ad 13

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी की अश्लील हरकत के बाद उन्होंने अपना फोन निकालकर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद जब महिला ने आरोपी को बताया कि उसका वीडियो बन रहा है तो वह भाग गया। वीडियो में आरोपी को भागते हुए देखा जा सकता है। महिला ने ट्वीट करके बताया, ‘घटना के बाद मैंने इसकी सूचना इलाके में गश्त लगा रही पुलिस दी। साथ ही, वीडियो भी दिखाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।’ आरोपी को नवघर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उस पर आईपीसी की धारा 35 (ए) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button