Breaking NewsNational

औरंगाबाद में शराब को लेकर बहा खून, 1 शख्स की मौत कई घायल

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार को मामूली बात पर हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में अब तक 1 शख्स की मौत की खबर है वहीं 40 से ज्यादा लोग व 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार शुक्रवार को शहर के गांधीनगर इलाके में कुछ बदमाश एक गैराज पर पहुंचे और उसके मैकेनिक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब मैकेनिक ने मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

कुछ ही देर में आरोपियों के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और हथियारों से हमला कर दिया। इस विवाद ने अफवाह का रूप ले लिया और देखते ही देखते इलाके में हिंसा भड़क गई। लोगों ने पथराव शुरू कर दिया वहीं कुछ लोग सड़कों पर उतर आए और दुकानों पर पत्थर फेंकने लगे। शहर के मोतीकरंजा, राजा बजार, शाहगंज, छेलीपुर और अंगुरीबाग में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

Advertisements
Ad 13

उपद्रवियों ने कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया तो वहीं दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया। सूचना के बाद भारी पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई वहीं 40 से ज्यादा घायल हो गए।इस हिंसा में शहर के असिस्टेंड कमिश्नर गोवर्धन केलकर समेत 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button