Breaking NewsEntertainment

जानिए आखिर एंकर ने ऐसा क्या कहा जो शो से उठकर चली गई हुमा

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी हाल ही में ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के एक एपिसोड में काफी नाराज हो गईं। इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसमें एक्ट्रेस हुमा एक्टर-ड़ांसर शांतनू महेश्वरी (होस्ट) से बहुत खफा हो गईं। इतना ही नहीं हुमा कुरैशी इस घटना के बाद शो छोड़ कर वहां से चली गईं। सोमवार के लिए एपिसोड शूटिंग के दौरान शांतनू महेश्वरी ने हुमा कुरैशी के आगे एक्ट किया। इस दौरान उन्होंने हुमा से कहा कि उन्होंने हुमा कुरैशी की फिल्म ‘एक थी डायन’ देखी। एक्टर-डांसर ने कहा- मैंने ‘एक थी डायन’ 50 बार देखी। सिर्फ आपके लिए। आप उस फिल्म में बहुत प्रिटी लग रही थीं, बिलकुल ‘डायन’ की तरह।’

इतना कहने की देर थी, तभी हुमा कुरैशी वहां से उठीं और वॉकआउट कर गईं। अचानक शो से ऐसे चले जाने से वहां बैठे लोग काफी हैरान हो गए। इस दौरान शांतनू को ये काफी बुरा लगा कि उनकी वजह से एक्ट्रेस वहां से चली गईं। ऐसे में कुछ देर बाद अचानक हुमा फिर से वहां आ पहुंचीं। दरअसल, एक्ट्रेस हुमा शांतनू को ये बताने वहां वापस आई थीं कि वह उन पर प्रैंक कर रही थीं।

इस बाबत शांतनू कहते हैं- ‘उस वक्त तो मैं बिलकुल शॉक हो गया। मैं समझ नहीं पाया कि आखिर हुआ क्या। मुझे तो लगा था कि मैंने जोक कहा है। लेकिन अचानक हुमा वहां से चली गईं। मुझे लगा कि उनको मेरा मजाक बिलकुल भी पसंद नहीं आया।उन्होंने आगे कहा ‘यह काफी देर के बाद पता चला जब ओमंग सर हुमा को वापस लेकर सेट पर आए। इसके बाद उन्होंने मेरे सामने खुलासा किया कि वह एक प्रैंक खेल रहे थे। यह प्रैंक तीनों जज विवेक ओबेरॉय सर, हुमा और ओमंग सर ने मिल कर खेला था’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button