Breaking NewsUttarakhand

बड़ी खबर: देहरादून में एक और मरीज में हुई कोरोनावायरस की पुष्टि, जानिए पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आयी है। आपको बता दें कि लॉ़कडाउन के बीच उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का एक और मरीज सामने आया है। सोमवार को एक अमेरिकी नागरिक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह नागरिक दून अस्पताल में भर्ती है। अभी तक प्रदेश में चार लोगों में पुष्टि हो चुकी है। 49 वर्षीय अमेरिकी नागरिक बीती 20 मार्च को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। जानकारी के अनुसार, वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।

यहां वह कमरा लेने राजपुर रोड स्थित एक होटल में पहुंचा। जहां उसकी थर्मल स्कैनर से जांच की गई। मामला संदिग्ध होने पर उसे यहां भर्ती कराया गया था। बता दें कि इससे पहले इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के तीन आईएफएस में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडेय के अनुसार, आज एक मामला पॉजिटिव आया है। यह अमेरिकी नागरिक कुछ दिन पहले उत्तराखंड आया था।

Advertisements
Ad 13

इसके अलावा मसूरी में आज एक 56 साल की महिला को तेज बुखार-जुखाम और छाती में दर्द की शिकायत के बाद देहरादून रेफर किया गया। डॉक्टरों ने महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। लोग महिला के कोरोना संक्रमित होने की आशंका जता रहे हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि महिला की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button