Breaking NewsUttarakhand

बड़ी ख़बर: नाबालिग से रेप के आरोपी का जेल में मर्डर, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आयी है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून स्थित सुद्धोवाला जेल में नाबालिग संग दुराचार के आरोपी की हत्या से तहलका मचा गया है। घटना की सूचना पाकर आलाधिकारी जेल पहुंच चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जेल में बंद आरोपी ज्ञान चंद उर्फ मनोज निवासी भागलपुर बिहार का एक अन्य कैदी आनंद से विगत 15 मार्च को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में ज्ञान बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Advertisements
Ad 13

तभी से उसका ऋषिकेश के एम्स में उपचार चल रहा था। आज बुधवार की सुबह उक्त आरोपी की मौत होने की खबर सामने आयी। मृतक ज्ञान चंद नाबालिग से दुराचार के आरोप में चमोली जेल में बंद था, जिसके बाद उसे देहरादून जेल में ट्रांसफर किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button