Breaking NewsNational

बराला का घटना से कोई लेना-देना नहीं: खट्टर

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देंगे बरालाः खट्टर
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की बेटी का यहां कथित तौर पर पीछा किये जाने की ‘घटना से कोई लेना देना नहीं’ है जैसा कि विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।
खट्टर ने हिसार में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बराला का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक व्यक्तिगत फैसला है, अगर आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह मेरा अधिकारिक रूख है, यह मेरा कल भी रूख था और आज भी है… इसके बाद, इस मुद्दे पर कोई सवाल नहीं, कोई जवाब नहीं।’’ उन्होंने बराला के भाजपा राज्य प्रमुख के रूप में इस्तीफे का भी खंडन किया। बराला ने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं और ‘सच्चाई’ सामने आएगी।

Advertisements
Ad 26

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button