Breaking NewsUttarakhand

बेक़ाबू कार ने 15 बच्चों को रौंदा, चालक गिरफ्तार

देहरादून। जनपद देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही एक बेकाबू कार ने स्काउट गाइड के करीब 15 बच्चों को बुरी तरह से रौंद दिया। बताया जा रहा है कि ये कार देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से सभी बच्चों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।

बता दें कि यह सभी बच्चे मुरादाबाद डिवीजन के हैं और रायवाला में इनका पिछले 6 दिन से स्काउट गाइड का कैंप चल रहा था। रविवार को कैंप खत्म हो गया था। यह सभी बच्चे हरिद्वार जाने के लिए सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे।

Advertisements
Ad 26

आरपीएफ के एएसआई आर सी मंजेड़ा ने बताया कि हरिद्वार से इन्हें मुरादाबाद जाने के लिए ट्रेन लेनी थी, ऑटो का इंतजार करते वक्त करीब एक बजे देहरादून की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बच्चों को रौंदती हुई निकल गई। वहीं शांतिकुंज के पास कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घायल बच्चों में सोबन, शिखा पाल, विनायक, दीपक, रोहित, सवनीत, मनीषा, निशा, प्रभा, शिवानी, दीपक, सूरज, आशुतोष, विकाश वर्मा, आकाश वर्मा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button