Breaking NewsUttarakhand

बुर्जुग ने दिव्यांग किशोरी को बनाया हवस का शिकार

किच्छा।  देशभर में महिलाओं और मासूमों के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे ही एक मामले में एक बुर्जुग व्यक्ति ने दिव्यांग किशोरी पर बदनीयत रख उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिव्यांग किशोरी को मवेशी चराने के दौरान बुर्जुग ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। किशोरी ने अपने परिजनों को बताया तो वे सन्न रह गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वृद्ध की तलाश कर रही है।

किच्छा के अंतर्गत रहने वाली किशोरी दिव्यांग मवेशी चराने जाया करती थी। उसके साथ उसके ही गांव का एक वृद्ध भी मवेशी चराने जाया करता था। जंगल में एकांत वृद्ध की नीयत अपनी पोती की उम्र की दिव्यांग किशोरी पर डोल गई। 70 वर्षीय वृद्ध ने 13 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना दिया।

Advertisements
Ad 13

किशोरी ने अपने परिजनों को जब इस घटना के बारे में बताया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देर शाम इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं बच्ची को रुद्रपुर जिला चिकित्सालय में मेडिकल के लिए भेजा है। एसएसआइ एमएम जोशी ने कहा आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button