Breaking NewsEntertainment

‘भाबीजी घर पर हैं’ अनिता भाभी भी छोड़ रहीं हैं शो

अब आने वाले दिनों में शो अपने साथ दर्शकों को कैसे जोड़ कर रखता है, यह देखना दिलचस्प होगा!

मुंबई। एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ काफी समय से दर्शकों के बीच एक पॉपुलर शो रहा है। इस शो ने दर्शकों को जितना हंसाया है शो के साथ उतने विवाद भी जुड़े रहे हैं। ताज़ा मामला यह है कि शो में अनीता भाभी का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन भी ‘भाबीजी घर पर हैं’ से अलग हो रही हैं।

दारोगा हापू सिंह की यह गोरी मैम शो की जान रही हैं। ‘भाबी जी’ शो ने सौम्या टंडन को एक मजबूत पहचान दी हैं। हालांकि, सौम्या ने ‘जब वी मेट’ और ‘डांस इंडिया डांस’ जैसे शो की एंकरिंग भी की लेकिन उनका सितारा भाबी जी शो से ही चमका है! फिर क्या वजह है कि वो यह शो छोड़ रही हैं। सूत्रों की मानें तो सौम्या का शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है और वो दोबारा अपना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करवाने के मूड में नहीं हैं। सौम्या के इस शो को छोड़ने के बारे में बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से एक ही तरह का रोल करते-करते बोर हो चुकी हैं और अब कुछ नया आजमाना चाहती हैं।

Advertisements
Ad 13

बता दें कि, लम्बे समय से विवाद के चलते ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो सुर्ख़ियों में बना हुआ है। जब पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ा था, तब भी इस पर खूब बवाल मच चुका है। हाल ही में उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हरासमेंट की शिकायत भी दर्ज करवाई है। अब आने वाले दिनों में शो अपने साथ दर्शकों को कैसे जोड़ कर रखता है, यह देखना दिलचस्प होगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button