Breaking NewsWorld

अमेरिका में स्कूल के बाहर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

डेस मोइनेस (अमेरिका)। अमेरिका के आयोवा में एक स्कूल के बाहर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डेस मोइनेस पुलिस ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ‘ईस्ट हाई स्कूल’ के मैदान पर पीड़ितों को लगी गोलियां पास से गुजर रहे एक वाहन से चलाई गईं थी। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, लेकिन उस पर तत्काल कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।

‘केसीसीआई-टीवी’ ने सार्जेंट पॉल पारिजेक के हवाले से बताया कि स्कूल के मैदान पर सोमवार दोपहर को गोलीबारी के बाद एक संभावित संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।

Advertisements
Ad 26

पुलिस ने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं है कि जिन तीन किशोरों को गोली लगी है, वे छात्र थे या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुखद है कि हमारे बच्चे अस्पताल में हैं।’’ हमला क्यों किया गया इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button