Breaking NewsNational

भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

भोजपुर। बिहार के भोजपुर में एक युवक की हत्या के शक में भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और उसकी पिटाई भी की। पुलिस के मुताबिक रविवार को लापता हुए 19 साल के युवक विमलेश शाह का शव सोमवार को रेलवे ट्रैक के पास मिला। युवक के गांव के कुछ लोगों ने उसका शव मिलने के बाद रेड लाइट एरिया में रहने वालों पर हत्या का शक जताया। गांववालों ने दुकानों पर आग लगा दी और कई लोगों की पिटाई भी की। उन्हीं में से कुछ लोगों ने एक महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया।

लोगों ने उस महिला की पिटाई भी की। पुलिस के आने पर भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उस दौरान उन्हें हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। भीड़ की ओर से भी गोलाबारी की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला को निर्वस्त्र घुमाने और पिटाई के मामले में 360 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। स्थानीय पुलिस में भी 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

Advertisements
Ad 13

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने लिखा, “नीतीश जी के कुशासनी राज में कल बिहार के आरा में एक महिला को निर्वस्त्र दौड़ा-दौड़ा कर मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई। इंसानियत को तार-तार करने वाली इस घिनौनी घटना को देख व सुन रूह कांप गई। नैतिक बाबू, अगर मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगी जल्दी से राजभवन पहुंचिये।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button