Breaking NewsUttarakhand

डॉ. अभिनव कपूर के नाम एक बार फिर से जुड़ी बड़ी उपलब्धि, मिला ये सम्मान

पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पीएएआई) द्वारा डाॅ. अभिनव कपूर को पीएसएम राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान 2022-23 देकर सम्मानित किया गया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर के नाम एक बार फिर से एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान 2022-23 के खिताब से नवाजा गया है।

गौरतलब है कि पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पीएएआई) द्वारा डाॅ. अभिनव कपूर को पीएसएम राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान 2022-23 देकर सम्मानित किया गया है। डाॅ. अभिनव कपूर को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है।

Advertisements
Ad 13

बताते चलें कि डाॅ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी का भी गठन किया हुआ है, जिसके जरिए वे निर्धन व असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button