Breaking NewsUttarakhand

युवाओं के लिए बड़ी खबर, पुलिस विभाग में जल्द होगी नई भर्तियां

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक युवा खुद को मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दें। नए साल में पुलिस विभाग युवाओं को अच्छा खासा मौका देने जा रहा है। पुलिस में डेढ़ हजार सिपाहियों की भर्ती की जानी है। साथ ही 50 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की तैयारियां भी पुलिस मुख्यालय कर रहा है।

पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने 35 हेड कांस्टेबलों को सब इंस्पेक्टर विशेष श्रेणी पद पर पदोन्नत किया था। इसके बाद लगभग 250 सिपाहियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इन सिपाहियों का प्रमोशन भी हेड कांस्टेबल पद पर कर दिया जाएगा।

इसके बाद पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां शुरू होंगी। आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति ने बताया कि 1500 सिपाहियों की भर्ती की जानी है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया नए साल से शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisements
Ad 13

इसके साथ ऊही विभिन्न प्रक्रियाओं के तहत  सब इंस्पेक्टर के पद भी भरे जाने हैं। इनमें 50 सब इंस्पेक्टर सीधी भर्ती के तहत भर्ती होने हैं। यह प्रक्रिया भी कांस्टेबल भर्ती के साथ-साथ ही शुरू होने की संभावना है।

पुलिस विभाग में भर्ती प्रमोशन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। आईजी कार्मिक ने बताया कि इस संबंध में शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि सभी काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि खुद को उत्तराखंड पुलिस से जोड़ने के लिए तैयार करें। शारीरिक दक्षता और परीक्षा दोनों के लिए युवाओं को तैयार रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button