Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में युवती की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, लेफ्टिनेंट कर्नल ने सिंदूर के बदले दी मौत

देहरादून के थानों क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल निकला। युवती कर्नल से पत्नी होने का दर्जा मांग रही थी। उसकी इस जिद से परेशान लेफ्टिनेंट कर्नल ने उसकी हत्या की योजना बना डाली।

देहरादून। जनपद देहरादून के रायपुर थानों क्षेत्र में रविवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। जो कि वर्तमान में यहां क्लेमेनटाउन में तैनात है।

युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जोकि मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय की वहीं उससे मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून पहुंची थी।

युवती बार-बार लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय से पत्नी का दर्जा मांग रही थी। उपाध्याय ने 9 सितंबर की रात युवती को जान से मारने की योजना बनाई। पहले राजपुर में एक क्लब में शराब पिलाई और फिर रायपुर रोड पर लॉन्ग ड्राइव के बहाने ले गया।

युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए

रात करीब ग्यारह बजे के बाद उपाध्याय ने अपनी कार में युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को वहीं सड़क किनारे नाले में फेंक दिया।
सिलीगुड़ी में बार में हुई थी युवती से जान पहचान
लेफ्टिनेंट कर्नल उपाध्याय पिछले साल तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। इस दौरान यहां बार डांसर श्रेया निवासी नेपाल के साथ उसकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच संबंध बने। लगातार मिलने जुलने लगे। इसके बाद जब गत जुलाई में उपाध्याय की पोस्टिंग देहरादून हुई तो वह श्रेया को भी यहीं ले आया। पहले होटल में रखा और फिर फ्लैट किराए पर दिलाया। इस फ्लैट पर उपाध्याय भी आता जाता था। इसका पता उपाध्याय की पत्नी को चल गया था। इसी कारण उपाध्याय ने उसे जान से मारने की योजना बनाई थी।

पानी के शोर में दब गईं युवती की चीखें

Advertisements
Ad 13

रायपुर क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव थानो मार्ग से सिरवालगढ़ जाने वाले रास्ते के किनारे नाले में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। युवती के माथे और सिर के पिछले हिस्से में चोट के गहरे निशान हैं। हत्यारे के वार से युवती चीखी भी होगी तो उसकी चीख पानी के शोर में दबकर रह गई। लोगों के अनुसार रात के सन्नाटे में इस संकरे नाले से पानी गुजरने की आवाज इतनी तेज होती है कि कुछ दूरी पर खड़े लोगों की आवाज भी एक दूसरे को नहीं जाती है।

रातभर बारिश भी होती रही, जिससे इस रास्ते पर आवाजाही शाम के वक्त ही बंद हो गई। यही कारण है कि घटनास्थल के आसपास के मकान में रहने वाले लोगों को इस घटना का पता नहीं चला। सुबह के वक्त जब लोग अपने घरों से निकले तो युवती की लाश मिली। इसके बाद यह खबर आसपास के इलाके में फैल गई।

थानों रोड से सिलवारगढ़ को जाने वाले रास्ते पर करीब 200 मीटर दूर पर ही यह घटनास्थल है। इससे आगे कुछ दूरी तक ही चौपहिया वाहनों की आवाजाही होती है। गांव में पहुंचने के लिए इससे आगे का रास्ता पैदल ही तय करना होता है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि वे सब रात में करीब साढ़े दस या अधिक से अधिक 11 बजे तक सो जाते हैं।

रात में 11 बजे तक इस मार्ग पर आवाजाही रहती है। लेकिन, शनिवार रात में बारिश हो रही थी। ऐसे में शाम से ही लोग अपने घरों से नहीं निकले। जिस नाले में युवती की लाश मिली वह कच्चा नाला है। इसमें हमेशा पानी बहता रहता है। काफी ऊंचाई से पानी आने के कारण इसकी आवाज बहुत तेज रहती है। रात में बारिश से पानी सामान्य दिनों से ज्यादा था। ऐसे में यह आवाज भी अन्य दिनों से ज्यादा थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button