मोदी सरकार के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
वंशिका सोनकर ने कहा- इन सृजनकारी वर्षों में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना के अनुरूप जन-जन को विकास के साथ जोड़ा गया है। आर्थिक क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत हर क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने केन्द्र में मोदी सरकार के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित मोदी सरकार के 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इन वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, सुशासन और सर्वांगीण विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। यह यात्रा अनवरत प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक है। सुरक्षित और सशक्त भारत के इस ऐतिहासिक कालखंड में यह एक राष्ट्रपुरुष द्वारा भारत को विश्वगुरु बनाने की प्रतिबद्धता की अद्भुत यात्रा है।
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सफल नेतृत्व करना केवल संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से ही संभव है। अमृतकाल के सारथी माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, कृषक उत्थान, नवोन्मेष, विरासत के संरक्षण, विकास की गति, सांस्कृतिक पुनरूत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के निरंतर नए आयाम स्पर्श किए हैं।
उन्होंने कहा- इन सृजनकारी वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के अनुरूप जन-जन को विकास के साथ जोड़ा गया है। आर्थिक क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत हर क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना की सिद्धि और सर्वोत्कर्ष को समर्पित, अंत्योदय से राष्ट्रोदय की इस यात्रा के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!