Breaking NewsUttarakhand

भाजपा ने हरक सिंह रावत को दिया बड़ा झटका, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के लिए बर्खास्‍त कर दिया है।बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत लैंसडौन, यमकेश्‍वर और केदारनाथ तीनों जगह से टिकट की मांग कर रहे थे।

हरक रविवार को दिल्‍ली गए थे और उनके कांग्रेस में जाने की भी चर्चा चल रही थी। लेकिन देर रात को पार्टी ने उन्‍हें छह साल के लिए बर्खास्‍त कर दिया। साथ ही कैबिनेट से भी बर्खास्‍त कर दिया है।

Advertisements
Ad 13

हरक सिंह रावत बीते डेढ़ महीने से विभिन्‍न मंचों के जरिए पार्टी से नाराजगी जाहिर कर रहे थे। पहले भी कई बार भाजपा ने उन्‍हें मनाने का प्रयास किया।

लेकिन दिल्‍ली में पहुंचने के बाद देर रात को उन्‍हें भाजपा ने बर्खास्‍त कर दिया। बताया जा रहा कि वह अपने पुत्रवधू के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, जिस पर उनकी मांग को स्‍वीकार नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button