Breaking NewsNational

भाजपा नेता की संदिग्ध हालत में मौत, लटका मिला शव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हेमताबाद विधायक देबेंद्र नाथ रॉय (59) का शव लटका मिला है। भाजपा का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में गुंडाराज चल रहा है। कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। ऐसी सरकार को जनता माफ नहीं करेगी। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि देबेंद्र नाथ की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें 3 लोगों को जिम्मेदार बताया है। मामले की जांच की जा रही है।

रिश्तेदारों का आरोप- हत्या कर शव लटकाया गया
देबेंद्र नाथ का शव सोमवार को बिंदल गांव में उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक ग्रॉसरी शॉप के सामने लटका मिला। उनके रिश्तेदारों का आरोप है कि हत्या के बाद शव लटकाया गया है। परिवार का कहना है कि बीती रात करीब 1 बजे कुछ लोग मोटरसाइकिल से आए थे। देबेंद्र नाथ उन्हीं के साथ गए थे।

Advertisements
Ad 13

देबेंद्र नाथ 2016 में एससी के लिए रिजर्व हेमताबाद विधानसभा सीट पर सीपीआई (एम) के टिकट पर जीते थे, लेकिन पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।

‘क्या भाजपा में आना देबेंद्र नाथ का गुनाह था?’
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ममता बनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा। सीपीएम छोड़ भाजपा में आए हेमताबाद के विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की हत्या कर दी गई। क्या उनका गुनाह सिर्फ भाजपा में आना था?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button