Breaking NewsUttarakhand

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने जताया शोक

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने शोक संदेश में कहा- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी के आकस्मिक निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।

Advertisements
Ad 26

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दुःखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। महाराष्ट्र और देश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button