भाजपा नेता विकास गर्ग ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवँ पूर्व जिला संयोजक भाजपा (संवाद प्रकोष्ठ) विकास गर्ग ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर उन्हें दिए गए बधाई संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास गर्ग ने कहा कि वे मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं। साथ ही ये आशा करते हैं कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी कोरोना वायरस को मात देकर जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना के साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हुए आशा जताई कि मुख्यमंत्री जी शीघ्र कोरोना से उबरकर आम जनता के बीच पूर्व की भांति जायेंगे और अधिक ऊर्जा के साथ उत्तराखंड में विकास कार्यो को गति देने के साथ जनता की सेवा में जुट जायेंगे।