Breaking NewsEntertainment

बॉलीवुड अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। कुमकुम ने अपने बॉलीवुड करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह मदर इंडिया, कोहिनूर, उजाला, एक लूटेरा, नया दौर जैसी कई फिल्मों में नजर आईं थी।

अभिनेत्री कुमकुम ने अंतिम सांस अपने बांद्रा से घर पर 11:00 बजे ली। वह काफी वक्त से वह बीमार चल रही थी और ज्यादा उम्र के कारण उनका निधन हो गया। चूंकि कुमकुम शिया मुस्लिम हैं इसलिए उनका अंतिम संस्कार मझगांव में 4 बजे किया जाएगा। कुमकुम का जन्म 22 अप्रैल 1934 को बिहार के शेखपुरा में हुआ था।  अभिनेत्रा  का असली ज़ैबुनिस्सा । इसके अलावा कुमकुमके पिता हुसैनाबाद के नवाब थे। अभिनेत्री कमाल की डांसर थी।

फिल्म कोहिनूर का खूबसूरत शास्त्रीय गीत “मधुबन में राधिका नाचे रे” में कुमकुम ने अपने कमाल के डांस से तहलका मचा दिया था। उस वक्त लोग उनके कथक डांस के दीवाने हो गए थे। एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी ने ट्वीट करके अभिनेत्री के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा-  हमनें एक और नगीना खो दिया। मैं बचपन से इन्हें जानता था। वह हमारे लिए परिवार थीं। एक अच्छी इंसान। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, कुमकुम आंटी।

Advertisements
Ad 13

कुमकुम ने पहली भोजपुरी फिल्म गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो में एक्टिंग की थी। गुरुदत्त की फिल्म ‘आर पार’ के गाने ‘कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर’ कुमकुम पर फिल्माया गया था। अभिनेत्री कुमकुम मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद उन्होंने शादी की और सऊदी अरब में शिफ्ट हो गई थी। कहा तो ये भी जाता है कि वो किसी शाही परिवार से संबंध रखती थी। कई साल पहले पति के साथ इंडिया लौटी तो मायानगरी का मौह छोड़ नहीं पाई और मुंबई में ही रुक गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button