Breaking NewsWorld

यू-ट्यूब के मुख्यालय में बंदूकधारी महिला ने की अंधाधुंध फायरिंग

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थिति यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बंदूकधारी महिला यहां पहुंची और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कुल 4 लोगों के घायल होने की खबर है। गोलियां बरसाने के बाद महिला हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। स्थानीय पुलिस रिपोर्ट के अनुसार महिला हमलावर ने अपने सिर में गोली मार खुदकुशी कर ली। भारतीय समय अनुसार घटना मंगलवार रात की है।

बताया जा रहा है कि लंच के दौरान ये शूटआउट हुआ। हमले में घायल हुए चार लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोलीबारी में घायल चार लोगों में से एक को महिला बंदूकधारी जानती थी। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है वह घायल युवक हमला करने वाली महिला का प्रेमी था। घायल युवक के साथ दो महिलाओं को भी गोली लगी है जिनका उपचार चल रहा है।

Advertisements
Ad 13

गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुंदर पिचाई ने यू-ट्यूब मुख्यालय में हुई गोलीबारी की इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की दुखद घटना को शब्दों में बया नहीं किया जा सकता है। यू-ट्यूब की सीईओ सुसान वोजिकी और मैं इस मुश्किल घड़ी में कर्मचारियों और यू-ट्यूब कम्युनिटी को सपोर्ट करने पर फोकस कर रहे हैं।’

अपने बयान में सुंदर पिचाई ने पुलिस का शुक्रिया भी किया। साथ ही पिचाई ने ये भी कहा कि अब हर किसी को यू-ट्यूब टीम के समर्थन में आना चाहिए। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जब कर्मचारी लंच कर रहे थे, तभी गोलीबारी हुई। सुरक्षा कर्मियों ने फौरन कर्मचारियों को बिल्डिंग से बाहर निकाला। साथ ही प्रत्येक की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button